बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत, दिल्ली आवास में फंदे से लटका मिला शव.. संसदीय दल की बैठक रद्द

Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: March 17, 2021 5:04 am IST

नई दिल्ली। हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक संदिग्ध हालात में उनकी मौत हुई है। खबरों से पता चला है कि उनका शव दिल्ली आवास पर फंदे से लटका मिला है। उनकी मौत के बाद भाजपा ने अपने संसदीय दल की बैठक रद्द कर दी है।

पढ़ें- खुड़मुड़ा हत्याकांड का मास्टरमाइंड निकला बेटा, इस वजह से परिवार के 4 ..

पढ़ें- प्रशासनिक अफसरों का तबादला आदेश जारी, सात एडिशनल एसपी सहित 11 पुलिस…

दिल्ली स्थित आरएमएल अस्पताल के नजदीक बने फ्लैट में सांसद का निवास है। इसी निवास में 62 वर्षीय बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। खुदकुशी के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें- कोरोना, क्रिकेट और सवाल! क्या मौजूदा हाल में इतना पर्याप्त है?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उन्हें सुबह तकरीबन 8.30 बजे सूचना मिली कि आरएमएल अस्पताल के पास गोमती अपार्टमेंट में बीजेपी सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आत्महत्या कर ली है।

पढ़ें- रेलवे ने तीन गुना बढ़ाए प्लेटफॉर्म टिकट के दाम, 10 की जगह अब 30 रुप…

मौके पर जब अधिकारी पहुंचे तो सांसद का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। अभी आत्महत्या के पीछे की वजह साफ नहीं है। पुलिस जांच में जुट गई है।

लेखक के बारे में