चंडीगढ़, दो मई (भाषा) हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने शनिवार को अपनी पार्टी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा से पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पिता भजनलाल के खिलाफ कथित टिप्पणियों के लिए माफी की मांग की और कहा कि ‘‘ऐसा नहीं होने पर यह मामला यहीं तक सीमित नहीं रहेगा।’’
दिवंगत भजनलाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई ने न केवल शर्मा पर तीखा हमला किया, बल्कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बाडोली पर भी निशाना साधते हुए दावा किया कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए उन्होंने ‘‘सम्मानजनक लहजे’’ का इस्तेमाल नहीं किया था।
बिश्नोई समाज ने हाल ही में शर्मा से माफी मांगने की मांग की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि पंचकुला में हाल ही में हुए नगर निगम चुनावों के लिए प्रचार करते समय उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बारे में कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं।
भाषा शफीक सुभाष
सुभाष