Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: पेट्रोल 10 और डीजल 15 रुपए महंगा, आधी रात ईंधन की कीमतों में बड़ा बदलाव, आज से लागू कर दिए गए हैं नए रेट / Image: IBC24 Customized
बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: खाड़ी देशों में बनी युद्ध की स्थिति सुधरने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि अमेरिका-ईरान और इजराइल के बीच कई बैठकें हो चुकी है और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार युद्ध विराम की घोषणा भी कर दी है। बावजूद इसके तनाव खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। युद्ध के चलते पुरी दुनिया प्रभावित हो रही है, ईरान ने कच्चे तेल की सप्लाई लगभग रोक दी है। दुनिया के कई देशों में तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस का संकट खड़ा हो गया है और कीमतें तेजी से बढ़ रही है। पिछले तीन दिन के भीतर तीन देशों की सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि की है।
Petrol Diesel Price Today 03 May 2026: मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान–नेपाल के बाद अब श्रीलंका की सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी की है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने दो मई आधी रात पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर और 95 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत में 12 रुपए की वृद्धि हुई है। जबकि ऑटो डीज़ल 10 रुपए और सुपर डीज़ल के रेट में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।
बता दें कि ईंधन की कीमतों में इस अचानक वृद्धि से दैनिक परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ने की संभावना है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। अब देखने वाली बात ये होगी कि पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता को और कितनी महंगाई झेलनी पड़ेगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 1 मई को ही पाकिस्तान और नेपाल की सरकार ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव किया था। दोनों देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट में करीब 15 से 15 रुपए की वृद्धि की गई थी। इन देशों में एक महीने के भीतर दूसरी बार ईंधन के दाम में बदलाव किया गय है।