बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथी बनाने के मामले में लश्कर के सहयोगी को सात साल की सजा: एनआईए

Ads

बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथी बनाने के मामले में लश्कर के सहयोगी को सात साल की सजा: एनआईए

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 12:53 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 12:53 AM IST

नयी दिल्ली, दो मई (भाषा) पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक और प्रमुख सहयोगी को बेंगलुरु जेल में कट्टरपंथी बनाने के 2023 के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई है।

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को जारी एक बयान में बताया कि बेंगलुरु की विशेष अदालत ने विक्रम कुमार उर्फ ​​छोटा उस्मान को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विक्रम इस मामले में दोषी ठहराए जाने और सजा पाने वाला आठवां आरोपी है।

एनआईए की जांच में पता चला कि आरोपी विक्रम कुमार को बेंगलुरु जेल में बंद रहने के दौरान लश्कर सदस्य टी. नसीर और सह-आरोपी जुनैद अहमद द्वारा कट्टरपंथी बनाया गया और अपने साथ शामिल किया गया था।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष