भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी कर रही : महुआ मोइत्रा

भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी कर रही : महुआ मोइत्रा

भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी कर रही : महुआ मोइत्रा
Modified Date: November 5, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: November 5, 2023 8:58 pm IST

नयी दिल्ली, पांच नवंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके खिलाफ ‘आपराधिक मामले’ दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

महुआ ने संसद में ‘पैसों के बदले सवाल पूछने’ से जुड़े कथित मामले में लोकसभा आचार समिति के सामने पेश होने के कुछ दिन बाद यह आरोप लगाया। उन्होंने दोहराया कि आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने दो नवंबर को सुनवाई के दौरान उनसे ‘घटिया’ और ‘अप्रासंगिक’ सवाल पूछे।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में महुआ ने कहा, ‘मैं यह जानकर कांप रही हूं कि भाजपा मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने की तैयारी कर रही है। उनका स्वागत है- बस इतना जान लीजिए कि इससे पहले कि सीबीआई और ईडी सवाल करें कि मेरे पास कितने जोड़े जूते हैं, उन्हें 1,30,000 करोड़ के कोयला घोटाले के सिलसिले में अडाणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करनी होगी।’

कृष्णानगर से सांसद महुआ ने कहा, ‘साथ ही भाजपा- इससे पहले कि आप फर्जी कहानी के साथ महिला सांसदों को बाहर निकालें, याद रखें कि मेरे पास आचार समिति में हुई बातचीत के रिकॉर्ड की सटीक प्रतिलिपि है। अध्यक्ष के घटिया, घिनौने, अप्रासंगिक प्रश्न, विपक्ष का विरोध, मेरा विरोध- सब कुछ आधिकारिक रूप से मौजूद है।’

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में