भाजपा ने ‘लव जिहाद’ को लेकर कानून बनाने की मांग की

भाजपा ने 'लव जिहाद' को लेकर कानून बनाने की मांग की

भाजपा ने ‘लव जिहाद’ को लेकर कानून बनाने की मांग की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 26, 2020 1:54 pm IST

जयपुर, 26 नवंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में ‘लव जिहाद’ की कथित घटनाओं में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार से मांग की कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए वह भी कानून बनाए।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार आने के बाद ऐसी बहुत सी घटनाएं हुई हैं जो कानून के संज्ञान में नहीं आ पाती हैं लेकिन घटित हो रही हैं।’’

शर्मा ने कहा कि भाजपा की मांग है कि गहलोत सरकार भी इसको लेकर कानून बनाए।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी ‘लव जिहाद’ की घटनाएं रही हैं जिन्हें रोकना आवश्यक है। इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून बना दिया है और मध्य प्रदेश, कर्नाटक व हरियाणा सरकार भी कानून बनाने जा रही हैं।

भाषा पृथ्वी कुंज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में