अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा ने आप पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा ने आप पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए भाजपा ने आप पर साधा निशाना
Modified Date: March 22, 2024 / 12:15 pm IST
Published Date: March 22, 2024 12:15 pm IST

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) को आड़े हाथ लिया।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा कि आप के नेता को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया है और पार्टी सारे नैतिक आधार खो चुकी है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया कि केजरीवाल को उस भ्रष्टाचार की जानकारी थी जो आबकारी नीति बनाने और लागू करने में किया गया और जिसमें उनके पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी सांसद संजय सिंह जेल गए।

सचदेवा ने कहा, ‘‘उन्होंने स्वयं प्रवर्तन निदेशालय के नौ समन की अवहेलना की। उन्हें अब ईडी को जवाब देना होगा क्योंकि वह भ्रष्टाचार में शामिल थे और इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि पुरानी कहावत है ‘चोर मचाए शोर’ और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का ‘शर्मनाक’ प्रदर्शन इसका सटीक उदाहरण है।

सचदेवा ने कहा कि आप और इसके नेता केजरीवाल की गिरफ्तारी पर चिल्ला रहे हैं लेकिन वे सारे नैतिक आधार खो चुके हैं और दिल्ली की जनता को उन पर भरोसा नहीं रहा है।

केजरीवाल को दिल्ली सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार किया था। इस नीति को अब रद्द किया जा चुका है।

भाषा वैभव मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में