Lok Sabha election 2024: ‘भाजपा दक्षिण में साफ़, उत्तर और मध्य भारत में हाफ’.. नहीं मिलेगा मोदी को जनादेश, सुने बयान

Lok Sabha election 2024: ‘भाजपा दक्षिण में साफ़, उत्तर और मध्य भारत में हाफ’.. नहीं मिलेगा मोदी को जनादेश, सुने बयान

BJP south me saaf uttar aur madhya bharat me half

Modified Date: April 26, 2024 / 11:30 am IST
Published Date: April 26, 2024 11:18 am IST

नई दिल्ली: देशभर के 13 राज्यों के 88 लोकसभा क्षेत्रो में आज मतदान जारी हैं। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। (BJP south me saaf uttar aur madhya bharat me half) केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर आज मतदान जारी हैं।

Lok Sabha Election 2024: भाजपा उम्मीदवार खटीक ने परिवार के साथ डाला वोट.. यहां कलेक्टर और एसपी ने भी किया मतदान..

वही इस जारी वोटिंग के बीच कांग्रेस के संचार प्रमुख और बड़े रणनीतिकार जयराम रमेश ने भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने दावें के साथ कहा हैं कि “आज दूसरे चरण का चुनाव है। पहले चरण के बाद ही मैंने कहा था कि दक्षिण भारत में भाजपा साफ और उत्तर और मध्य भारत में भाजपा हाफ। आज यह स्पष्ट हो गया। 2024 के चुनाव में भाजपा को जनादेश मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है।”

Second Phase Polling Today 26th april 2024 live update

तेजस्वी ने किया कांग्रेस पर प्रहार

आज वोटिंग के दिन उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है कि ‘कांग्रेस पार्टी का विरासत टैक्स को लेकर जो तर्क है ये दो-तीन कारणों से विरोधाभास है। अगर कांग्रेस विरासत के खिलाफ है, तो राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कांग्रेस की विरासत क्यों मिल रही है?

तेजस्वी ने आगे कहा “कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर कांग्रेस मंत्रियों के बेटे या बेटियां चुनाव लड़ रहे हैं। आप अपने बच्चों को राजनीतिक विरासत देने के लिए तैयार हैं लेकिन आप देश के गरीब और सामान्य नागरिक द्वारा उनके बच्चों को दी जाने वाली मेहनत की कमाई के बीच में आ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री ने भी कही ये बात

CG Lok Sabha Election 2024: छग के 3 सीटों पर मतदान शुरू.. कांग्रेस के सामने राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में BJP का किला ढहाने की चुनौती

आज देश भर के 13 राज्यों के 88 लोकसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं के नाम अपने एक्स अकाउंट पर सन्देश दिया हैं। (BJP south me saaf uttar aur madhya bharat me half) अलग-अलग भाषाओँ में किये गये ट्वीट में पीएम मोदी ने लिखा हैं “लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 88 सीट पर शुक्रवार को मतदान हो रहा हैं। दूसरे चरण में केरल की वायनाड लोकसभा सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार दूसरी बार चुनाव मैदान में हैं। (BJP south me saaf uttar aur madhya bharat me half) केरल की सभी 20 सीट के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीट, राजस्थान की 13 सीट, महाराष्ट्र एवं उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीट, मध्य प्रदेश की छह सीट, असम एवं बिहार की पांच-पांच सीट, छत्तीसगढ़ एवं पश्चिम बंगाल की तीन-तीन सीट और मणिपुर, त्रिपुरा एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को मतदान होगा।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown