भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी: मुख्यमंत्री सैनी

भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी: मुख्यमंत्री सैनी

भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी: मुख्यमंत्री सैनी
Modified Date: August 17, 2024 / 03:59 pm IST
Published Date: August 17, 2024 3:59 pm IST

चंडीगढ़, 17 अगस्त (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और बड़े जनादेश के साथ राज्य में तीसरी बार सरकार बनाएगी।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवा को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी। राज्य में एक अक्टूबर को एक चरण में मतदान होगा। चार अक्टूबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सैनी ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वह हरियाणा में विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा, “हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा बड़े जनादेश के साथ हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाएगी।”

भाषा जोहेब संतोष

संतोष


लेखक के बारे में