केरल में भाजपा के दो विधायक जीते : पार्टी प्रदेश प्रमुख राजीव चंद्रशेखर

केरल में भाजपा के दो विधायक जीते : पार्टी प्रदेश प्रमुख राजीव चंद्रशेखर

केरल में भाजपा के दो विधायक जीते : पार्टी प्रदेश प्रमुख राजीव चंद्रशेखर
Modified Date: May 4, 2026 / 04:01 pm IST
Published Date: May 4, 2026 4:01 pm IST

तिरुवनंतपुरम, चार मई (भाषा) केरल भाजपा के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सोमवार को कहा कि राज्य में अब उनकी पार्टी के नेतृत्व वाले राजग के दो विधायक हैं जो नेमोम और चथन्नूर विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं। उन्होंने इसे कांग्रेस और माकपा के इस दावे का जवाब बताया कि भाजपा को राज्य में एक भी सीट नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज नेमोम और चथन्नूर की जनता ने कांग्रेस और माकपा को करारा जवाब दे दिया है। भाजपा-राजग के राज्य में दो विधायक होंगे।’’

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कोल्लम जिले के चथन्नूर से भाजपा उम्मीदवार बी बी गोपकुमार 16 चरणों में से 14 चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद 4,400 से अधिक मतों से आगे थे।

नेमोम में 18 चरणों की मतगणना में से 14 चरण पूरे होने के बाद चंद्रशेखर 4,100 से अधिक मतों से आगे थे।

चंद्रशेखर ने यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जैसा कि उन्होंने शुरू से कहा है, ‘‘यह माकपा विरोधी चुनाव है क्योंकि लोग उसके भ्रष्टाचार और शबरिमला से कथित तौर पर सोने के गबन से तंग आ चुके हैं।’’

चंद्रशेखर ने कहा कि चुनाव प्रचार की शुरुआत से ही कांग्रेस और माकपा दोनों ने कहा था कि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें शुरू से ही पता था कि माकपा चाहे कुछ भी कर ले, इस बार वह नहीं जीत सकती।

भाषा अविनाश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में