बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

Ads

बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बढ़त पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया

  •  
  • Publish Date - May 4, 2026 / 12:23 PM IST,
    Updated On - May 4, 2026 / 12:23 PM IST

(तस्वीरों के साथ जारी)

कोलकाता, चार मई (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जारी मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बढ़त बनाने के बीच पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में उसके प्रदेश मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीरें लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के समर्थन में तथा सत्तारूढ़ तृणमूल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और राहगीरों को भी मिठाइयां बांटीं।

भाजपा कार्यकर्ता अंकित जायसवाल ने कहा, ‘‘नतीजे घोषित होने के बाद हम और बड़े स्तर पर जश्न मनाएंगे तथा एक-दूसरे को गुलाल लगाएंगे।’’

निर्वाचन आयोग के अनुसार, रुझानों के अनुसार भाजपा 170 सीट पर आगे है जबकि तृणमूल को 90 सीटों पर बढ़त मिली है।

भाषा

सिम्मी हक

हक