भाजपा का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों को भयभीत रखना है: स्टालिन का आरोप
भाजपा का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों को भयभीत रखना है: स्टालिन का आरोप
(तस्वीर सहित)
चेन्नई, 11 अप्रैल (भाषा) द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मुख्य एजेंडा अल्पसंख्यकों को भयभीत रखना है। स्टालिन ने कहा कि भाजपा द्वारा शासित राज्यों में जो हो रहा है, उससे सभी अवगत हैं।
स्टालिन ने आरोप लगाया कि मुसलमानों पर हमले जारी हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘अब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि क्रिसमस भी शांतिपूर्वक नहीं मनाया जा सकता। ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। मणिपुर में जो हो रहा है, उसका पूरा देश गवाह है। भाजपा की कार्ययोजना यह है कि अल्पसंख्यकों के लिए असुरक्षा की स्थिति पूरे देश में जंगल की आग की तरह फैल जाए।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि इसीलिए पहले सीएए लागू किया गया, फिर वक्फ कानून में संशोधन किया गया और अब वह एफसीआरए में संशोधन करने के लिए ‘बेताब’ हैं। उन्होंने अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने आरोप लगाया कि पालानीस्वामी को अल्पसंख्यकों के कल्याण की कोई चिंता नहीं है क्योंकि वह इन तीनों संशोधनों का समर्थन करते हैं और भाजपा के साथ गठबंधन में हैं।
भाषा संतोष माधव
माधव

Facebook


