CBSE Board Result 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा परिणाम, यहां जानें सटीक तारीख
CBSE Board Result 2026: CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले तक जारी कर सकता है। वहीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई महीने जारी हो सकता है।
CBSE Board Result 2026/ Image Credit: X
- CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले तक जारी कर सकता है।
- वहीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई महीने जारी हो सकता है।
- 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया गया था।
CBSE Board Result 2026: नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का समापन हो चूका है। CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 अप्रैल तक आयोजित की गई थी तो वहीं 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक आयोजित हुई। CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में 40 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। (CBSE Board Result 2026) वहीं अब परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल से पहले तक जारी कर सकता है। वहीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट मई के महीने जारी करने की तैयारी है।
खत्म होने वाला है 10वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन
CBSE द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक किया गया था। इसके बाद देश भर के सेंटरों में 10वीं बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू किया गया था। अब बताया जा रहा है कि, मूल्यांकन प्रक्रिया अब समापन की ओर है। जानकारी के मुताबिक कई सेंटर्स पर 10वीं बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन खत्म हो चुका है। (CBSE Board Result 2026) इसी कड़ी में कॉपियों के नंबर अपलोड किए जा रहे हैं। नंबर अपलोड प्रक्रिया पूरी हो जाने के कुछ दिन बाद ही आधिकारिक तौर पर 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि 20 अप्रैल से बोर्ड ये 10वीं का रिजल्ट जारी कर देगा।
12वीं बोर्ड के नतीजे मई में हो सकते हैं जारी
CBSE Board Result 2026: CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 10 अप्रैल को खत्म हुई हैं। इस बार डिजिटल स्क्रीन पर चेक हो रही है। (CBSE Board Result 2026) जानकारी के मुताबिक शुरूआती परीक्षाओं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम शुरू भी हो गया है, तो वहीं कुछ दिन बाद मूल्यांकन प्रक्रिया में तेजी आ जाएगी। सीबीएसई की योजना 12वीं का रिजल्ट मई में जारी करने की तैयारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स ने लगाई जीत की हैट्रिक, इन तीन खिलाड़ियों ने जड़े अर्धशतक, SRH को इतने विकेट से मिली हार
- National Manuscript Survey Campaign: डिजिटल युग में सुरक्षित होगी हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा, छत्तीसगढ़ में चलेगा पांडुलिपि संरक्षण अभियान, सीएम साय ने जनता से की ये अपील
- Eric Swalwell Allegations News : नशे में दरिंदगी के आरोपों से घिरे दिग्गज सांसद, कई महिलाओं ने लगाया रेप का आरोप, बोले-“माना मैं संत नहीं हूं…”

Facebook


