Virat Kohli Viral Dance Video: विराट कोहली ने स्टेडियम में किया “नागिन डांस”, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखकर आप भी नहीं रोक पाएंगे हंसी
Virat Kohli Viral Dance Video: RCB के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” को लेक चर्चा में हैं।
Virat Kohli Viral Dance Video/Image Credit: @rushiii_12 X Handle
- विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” को लेक चर्चा में हैं।
- RCB की इस हार के बाद टीम के एक प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- इस वीडियो में विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” करते नजर आए।
Virat Kohli Viral Dance Video: नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” को लेक चर्चा में हैं। रविवार को बेंगलुरु की टीम को IPL के 19वें सीजन में अपनी पहली हार का सामने करना पड़ा। राजस्थान की टीम ने बेंगलुरु की टीम को 6 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 201/8 का अच्छा स्कोर बनाया। टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने 40 गेंदों में 63 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए।
इस टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने ने 2 ओवर बाकी रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। (Virat Kohli Viral Dance Video) 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों में 78 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया, जबकि ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए।
वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो
RCB की इस हार के बाद टीम के एक प्रैक्टिस सेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह वीडियो किस मैच या जगह का है, लेकिन इसमें विराट कोहली अपने फेमस “नागिन डांस” करते नजर आए। उनका यह अंदाज देखकर RCB के कोचिंग स्टाफ और स्टेडियम में मौजूद फैंस हंस पड़े। (Virat Kohli Viral Dance Video) खास बात यह है कि कोहली इससे पहले 2024 में चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में और 2025 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भी यह डांस कर चुके हैं।
Virat Kohli funny nagin dance.😂 pic.twitter.com/FfMebuq5Vy
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) April 10, 2026
मैच के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी
वहीं अगर मैच की बात करें तो 15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस मैच के सबसे बड़े हीरो रहे। मैच के बाद सूर्यवंशी के लिए एक खास पल भी आया, जब विराट कोहली ने उनकी राजस्थान रॉयल्स की कैप पर ऑटोग्राफ दिया और एक छोटा सा मैसेज लिखा- Dear Vaibhav, well done
इतना ही नहीं राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। (Virat Kohli Viral Dance Video) उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि हर कोई उसे पसंद करता है। सभी को उसके साथ रहना अच्छा लगता है। उसे खाना पसंद है, बाहर घूमना पसंद है, इसलिए हम उसकी हर जरूरत का ध्यान रखते हैं। वह अभी 15-16 साल का बच्चा है और बच्चों जैसी हरकतें करता है, और वह इससे खुश रहता है। उसे बल्लेबाजी बहुत पसंद है, इसलिए हम उसे ज्यादा से ज्यादा मौके देते हैं। अगर वह इसी तरह बल्लेबाजी करता रहा, तो उसे जो चाहिए होगा, वह मिलेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Yogi Adityanath News: अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा मियांपुर, सीएम योगी ने मंच से किया ऐलान, खुशी से झूम उठे सभा में मौजूद लोग
- Lashkar e Taiba Confession News : पहलगाम हमले पर आतंकी का बड़ा कबूलनामा! अबू मूसा बोला—इस हमले ने बढ़ाया पाकिस्तान का मान, खुलासे से मचा हड़कंप
- Akhilesh on CM Yogi: अखिलेश यादव ने सीएम योगी को बताया नकली संत! कहा- दूसरों को सर्टिफिकेट मांगने वालों के पास नहीं है खुद का सर्टिफिकेट, जापान दौरे को लेकर भी कही ये बड़ी बात

Facebook


