राजस्थान में भाजपा का पन्ना प्रमुख अभियान शनिवार से

Ads

राजस्थान में भाजपा का पन्ना प्रमुख अभियान शनिवार से

  •  
  • Publish Date - March 25, 2022 / 09:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जयपुर, 25 मार्च (भाषा) राजस्थान में भाजपा के राज्य स्तरीय पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत 6 मार्च को होगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां श्रीगंगानगर जिले से इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे।

पूनियां ने यहां प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि गुजरात, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश की तरह राजस्थान में भी पन्ना प्रमुख पार्टी का महत्वाकांक्षी अभियान है। उन्होंने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस, छह अप्रैल, तक राज्य में भाजपा का 52 हजार बूथों पर पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘26 मार्च को गंगानगर जिले से इस अभियान की शुरुआत होगी। यह कार्यक्रम चार अप्रैल तक चलेगा। छह अप्रैल को पूरे प्रदेश में सभी शक्ति केन्द्रों का सम्मेलन है और इसी दिन इन पन्ना प्रमुखों की विधिवत नियुक्ति होगी।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा रचनात्मक, आन्दोलनात्मक और संगठनात्मक, तीनों आयामों पर काम करती है।

भाषा पृथ्वी अर्पणा

अर्पणा