पुरुलिया में भाजपा के ‘रथ’ को क्षति पहुंचाई गई

पुरुलिया में भाजपा के ‘रथ’ को क्षति पहुंचाई गई

पुरुलिया में भाजपा के ‘रथ’ को क्षति पहुंचाई गई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: March 16, 2021 6:55 pm IST

पुरुलिया, 16 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में मंगलवार शाम को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘रथ’ के तौर पर इस्तेमाल की जा रही बस के एक हिस्से को अज्ञात बदमाशों ने क्षति पहुंचाई।

भाजपा ने घटना के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया और तृणमूल ने इस आरोप को निराधार करार दिया।

भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, “बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सम्मान यात्रा के लिए पुरुलिया में खड़े भाजपा के रथ को क्षति पहुंचाई गई। चालक घायल हो गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा कोटुलपुर से कभी भी इस यात्रा को हरि झंडी दिखा सकते हैं। तृणमूल इसे रोकने में सफल नहीं होगी।पिशि किससे इतनी डरी हुई हैं?”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पिशि (बुआ) कहा जाता है।

भाषा यश शफीक


लेखक के बारे में