भाजपा का जवाब, नादान है हार्दिक पटेल पढ़ रहे कांग्रेस की स्क्रिप्ट़

भाजपा का जवाब, नादान है हार्दिक पटेल पढ़ रहे कांग्रेस की स्क्रिप्ट़

भाजपा का जवाब, नादान है हार्दिक पटेल पढ़ रहे कांग्रेस की स्क्रिप्ट़
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: November 22, 2017 9:24 am IST

वेब डेस्क। चुनावी मुहाने पर खड़े गुजरात में जुबानी जंग लगातार तीखी होती जा रही है। हार्दिक पटेल की प्रेस कॅानफ्े्रंस का जवाब देने सामने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, उन्होंने हार्दिक पटेल पर तंज कसते हुए कहा कि मुर्ख ने दरख्वास्त दी और मुर्ख ने दरख्वास्त मानी, और दूसरे को मुर्ख बोलते है।

नितिन पटेल ने आरोप लगाया कि वे अपने फायदे के लिए अलग-अलग जातियों को आपस में लड़ा रहे है। नितिन पटेल ने कहा कि हार्दिक भी यह बात अच्छे से जानते है कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देना संभव नहीं है संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता।

गुजरात चुनाव चाय वाले की ट्वीट में फंसे “बाबू राव”

फिर भी वे कांग्रेस और अपने राजनैतिक फायदे के लिए लोगों को गुमराह कर रहे है। हार्दिक नादान है वे र्सिफ कांग्रेस की स्क्रिप्ट पढ़ रहे है। उन्हे यह समझना चाहिए की सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी सरकार के 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण देने पर रोक लगा रखी है। 

 

IBC24


लेखक के बारे में