बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो महिलाओं के शव मिले, परिवार के दो अन्य सदस्य घायल पाए गए

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो महिलाओं के शव मिले, परिवार के दो अन्य सदस्य घायल पाए गए

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में दो महिलाओं के शव मिले, परिवार के दो अन्य सदस्य घायल पाए गए
Modified Date: March 30, 2026 / 09:04 pm IST
Published Date: March 30, 2026 9:04 pm IST

बेंगलुरु, 30 मार्च (भाषा) कर्नाटक की राजधानी के बाहरी इलाके में दो महिलाओं के गला कटे हुए शव मिले, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य घायल पाये गये। माना जा रहा है कि यह बढ़ते कर्ज के दबाव में आत्महत्या के प्रयास का मामला है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को बेंगलुरु ग्रामीण जिले के अत्तिबेले थाना क्षेत्र के मल्लेनाहल्ली गांव में हुई।

पुलिस ने बताया कि आशा (55) और उसकी बेटी वर्षिता (32) अपने घर में मृत पाई गईं, उनके गले कटे हुए थे। आशा के बेटे मोहन (27) और 10 वर्षीय नाती मयंक गौड़ा बच गए, लेकिन वे घायल अवस्था में हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से चाकू बरामद हुए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि मोहन ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले ये चोटें पहुंचाई होंगी।

उन्होंने बताया कि मयंक, वर्षिता का बेटा है। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद वर्षिता अपनी मां के घर रह रही थीं। अस्पताल अधिकारियों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस के अनुसार, मोहन पिछले चार-पांच वर्षों से बड़े पैमाने पर चिट फंड चलाने में मुख्य रूप से शामिल था। भाई-बहन एक-दूसरे के बगल वाले घरों में रहते थे। आत्महत्या का प्रयास करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि वे भारी आर्थिक नुकसान के कारण अपनी जान दे रहे हैं।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में