जींद में तालाब में मिला शव तथा बाइक, शव की शिनाख्त नहीं हुयी

जींद में तालाब में मिला शव तथा बाइक, शव की शिनाख्त नहीं हुयी

जींद में तालाब में मिला शव तथा बाइक, शव की शिनाख्त नहीं हुयी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: September 30, 2022 10:40 pm IST

जींद, 30 सितंबर (भाषा) हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाने के भागखेड़ा गांव के तालाब से एक व्यक्ति का शव तथा एक बाइक बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ऐसी आशंका है कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है क्योंकि उसके सिर पर चोट का निशान है । उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है और उसे सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र लगभग 30 वर्ष है । उन्होंने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ, जिससे उसकी पहचान संभव हो सके।

पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा सं रंजन

रंजन


लेखक के बारे में