बाराबंकी में किसान संघ से जुड़ी महिला का शव मिला

बाराबंकी में किसान संघ से जुड़ी महिला का शव मिला

बाराबंकी में किसान संघ से जुड़ी महिला का शव मिला
Modified Date: February 3, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: February 3, 2026 12:58 pm IST

बाराबंकी (उप्र), तीन फरवरी (भाषा) बाराबंकी जिला मुख्यालय के कोतवाली नगर इलाके में एक नहर के किनारे खाली प्लॉट में किसान यूनियन से जुड़ी एक महिला का शव मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, अशरफपुर गांव निवासी सुनीता (40) का शव सोमवार को गड़िया नहर के पास एक खाली प्लॉट में देखा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सूचना दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की हत्या ईंट या किसी भारी चीज से सिर कुचलकर की गई थी, जिसके बाद शव को वहां फेंक दिया गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार ने बताया कि मृतक महिला ने जींस और शर्ट पहनी हुई थी और उसके सिर पर गंभीर चोटें थीं। उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान पता चला कि उसका सिर किसी भारी चीज से कुचला गया था।’’

सीओ ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि सुनीता एक किसान संघ से जुड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि उसका पति ऋषिकेश में काम करता है और अपने चार बच्चों के साथ वहीं रहता है। परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में