MLA Anant Singh Viral Video: जेल से सीधा विधानसभा पहुंचे विधायक अनंत सिंह, बिना पढ़े ले ली शपथ, फिर सीएम के पास जाकर किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

MLA Anant Singh Viral Video: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

MLA Anant Singh Viral Video: जेल से सीधा विधानसभा पहुंचे विधायक अनंत सिंह, बिना पढ़े ले ली शपथ, फिर सीएम के पास जाकर किया कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

MLA Anant Singh Viral Video/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 3, 2026 / 02:33 pm IST
Published Date: February 3, 2026 1:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शपथ लेने बिहार विधानसभा पहुंचे विधायक अनंत सिंह।
  • शपथ लेने के बाद अनत सिंह ने छुए नीतीश कुमार के पैर।
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा अनंत सिंह का वीडियो।

MLA Anant Singh Viral Video: पटना: अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों के लिए पहचाने जानें वाले बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से विधायक अनंत सिंह एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गए हैं। इस बार अनंत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, विधायक अनंत सिंह (MLA Anant Singh Viral Video) आज यानी 03 फरवरी को विधानसभा पहुंचे और उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। विधायक पद की शपथ लेने के बाद अनंत सिंह सीएम नीतीश कुमार के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद अनंत सिंह ने विधानसभा के स्पीकर प्रेम कुमार से हाथ भी मिलाया। अनंत सिहं के सीएम नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद है अनंत सिंह

MLA Anant Singh Viral Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, विधायक अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। चुनाव के बाद जब नतीजे आए और बाकी विधायकों ने शपथ ली थी तो उस वक्त शपथ नहीं ले सके थे। ऐसे में अनंत सिंह आज विधानसभा पहुंचे और विधायक पद की शपथ ली। अनंत सिंह को मंगलवार को बेउर जेल से एंबुलेंस से विधानसभा (MLA Anant Singh Viral Video) लाया गया ,जब अनंत सिंह सदन के अंदर पहुंचे तो हर कोई उनके अंदाज को देखते रह गया। अनंत सिंह ने माथे पर लंबा टीका लगाया था। जब वे नीतीश कुमार की ओर गए तो उन्हें देखते हुए पैर छूने के लिए झुक गए। इसके बाद हाथ जोड़कर उनका आशीर्वाद लिया।

अनंत सिंह ने बिना पढ़े ली शपथ (MLA Anant Singh Viral Video)

MLA Anant Singh Viral Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अनंत सिंह ने जेडीयू की टिकट से मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हो गई थी और इस मामले में अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद से लगभग तीन महीनो से अनंत सिंह जेल में बंद है। अनंत सिंह जब विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे तो उन्होंने बिना (MLA Anant Singh Viral Video) पढ़े ही शपथ ले ली। सदन में डायरेक्ट बोलते रहे। उनके इस अंदाज को सदन के अन्य सदस्य देखते रहे।

अनंत सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

MLA Anant Singh Viral Video: शपथ लेने के कुछ देर बाद अनंत सिंह वापस बेउर जेल के लिए रवाना हुए। जेल के लिए रवाना होने से पहले अनंत सिंह ने मीडिया से भी बातचीत की और कहा कि, “हम कांड में निर्दोष हैं… जांच चल रही है. हम निर्दोष हैं और न्याय मिलेगा।” एक सवाल पर कहा कि विपक्ष के लोगों के पास कोई काम नहीं है. पत्रकारों ने उनसे पूछा कि तेजस्वी यादव कह (MLA Anant Singh Viral Video) रहे हैं कि, बिहार में अपराध बढ़ गया है। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास और बोलने के लिए कुछ बच भी गया है क्या? बोलने वाला बोलते रहे कुछ होना नहीं है। इस बार तेजस्वी यादव को दूसरी पार्टी से टिकट लेकर लड़ना पड़ेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.