कन्नूर हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला गलतफहमी का मामला

कन्नूर हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला गलतफहमी का मामला

कन्नूर हवाई अड्डे पर बम की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला गलतफहमी का मामला
Modified Date: June 11, 2026 / 01:02 am IST
Published Date: June 11, 2026 1:02 am IST

कन्नूर (केरल), 10 जून (भाषा) मुंबई से कन्नूर पहुंची इंडिगो की एक उड़ान में मिले एक नोट को चालक दल के सदस्य द्वारा बम की धमकी समझ लेने के कारण बुधवार को कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात अलर्ट जारी करना पड़ा और व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस के अनुसार, अपराह्न तीन बजकर 20 मिनट पर विमान के एक शौचालय के कूड़ेदान में यह नोट मिला। नोट मिलने के बाद चालक दल के सदस्य ने इसे संभावित सुरक्षा खतरा मानते हुए हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) और अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही हवाई अड्डे पर आपात अलर्ट घोषित कर दिया गया। विमान के उतरने के बाद उसे सुरक्षा जांच के लिए एक पृथक और खाली ‘बे’ में ले जाया गया।

बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते ने विमान की गहन तलाशी ली, लेकिन जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।

पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि नोट में किसी प्रकार की बम संबंधी धमकी नहीं थी और चालक दल के सदस्य ने उसकी सामग्री को गलत समझ लिया था।

भाषा

खारी रंजन

रंजन


लेखक के बारे में