अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी निकली फर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:26 pm IST
Published Date: November 23, 2017 3:10 pm IST

गुजरात के अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निराधक दस्ते ने रेलवे स्टेशन का चप्पा-चप्पा छान निकाला लेकिन उन्हे कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस पूरे वाक्या के पिछे था एक फोन काॅल, दरअसल किसी अनजान शख्स ने फोन पर यह जानकारी दी की अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को बम से उड़ा दिया जाएगा।

 

जिसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन के होश उड़ गए अनन-फानन में पूरे स्टेशन को खाली करवाया गया और वहां मौजूद सामान और एक-एक कोने की छककर तलाशी ली गई। मौके पर पहुंचे बम निरोधी दस्ते ने भी स्टेशन को खंगाला लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा अब इस घाटना के बाद पुलिस उस फर्जी अनजान फोन काॅल की तलाश में जुट गई है।

रिहा होते ही लश्कर सरगना हाफिज सईद ने उगला आग, फिर हिरासत का दबाव

पुलिस और उसका खुफिया तंत्र इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह फोन काॅल कहां से और किसी इरादे से किया गया था।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में