राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी

राजस्थान में पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी
Modified Date: March 10, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: March 10, 2026 9:07 pm IST

जयपुर, 10 मार्च (भाषा) जयपुर में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिलने के बाद राजस्थान के कई शहरों में पासपोर्ट कार्यालयों, पासपोर्ट सेवा केंद्रों और डाकघरों की मंगलवार को गहन जांच की गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों ने तुरंत जयपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचित किया, जिसके बाद प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की गई।

जयपुर में स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और पासपोर्ट सेवा केंद्र, डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालयों व सेवा केंद्रों को खाली कराया गया और जांच की गई।

हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “कार्यालयों में प्रवेश तुरंत रोककर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाल दिया गया। सुरक्षा टीमों ने कार्यालय परिसर के अंदर और आस-पास गहन निरीक्षण किया।”

अधिकारी ने बताया कि जांच उन डाकघरों में भी की गई जहां सेवा केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनमें बांसवाड़ा, बीकानेर, सीकर, जैसलमेर, बाड़मेर, झुंझुनू और श्रीगंगानगर शामिल हैं।

इससे पहले भी उच्च न्यायालय, निचली अदालतों और कई स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, जो बाद में झूठी साबित हुईं।

भाषा बाकोलिया जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में