अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे संत से मिले बोम्मई

अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे संत से मिले बोम्मई

अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे संत से मिले बोम्मई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: May 29, 2022 12:33 am IST

बेंगलुरु, 28 मई (भाषा) कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को वाल्मिकी समाज के संत प्रसन्नानंद पुरी स्वामीजी को आश्वासन दिया कि राज्य में अनुसूचित जनजाति समुदाय को 7.5 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए हर संभव कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे संत से आज भेंट की। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार बोम्मई प्रदर्शन स्थल पर संत से मिले और उन्हें आरक्षण की मांग पूरा करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता तथा इस संबंध में कानूनी समस्याओं को सुलझाने के संबंध में बताया।

बयान के अनुसार, बोम्मई ने कहा, ‘‘राज्य सरकार आरक्षण मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले के कारण 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दे सकती है। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए राज्य सरकार विपक्षी दलों के साथ एक दौर की बातचीत कर चुकी है।’’

भाषा अर्पणा संतोष

संतोष


लेखक के बारे में