Botal Wala Baba Arrest: ‘बोतल वाला बाबा’ अब कानून के शिकंजे में.. लाशों को ज़िंदा करने का करता था दावा, अब महिला ने बताई जो कारस्तानी, सुनकर रह जाएंगे हैरान
Botal Wala Baba Hariom Yadav Arrested: कानपुर में बोतल वाले बाबा हरिओम यादव गिरफ्तार, महिला ने दुष्कर्म प्रयास, ठगी और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए।
Botal Wala Baba Hariom Yadav Arrest || Image- Sachin Gupta File
- लाशों को जिंदा करने का दावा करने वाला बाबा गिरफ्तार।
- महिला ने दुष्कर्म प्रयास और ठगी के आरोप लगाए।
- बाबा समेत पांच लोगों पर पुलिस ने FIR दर्ज की।
कानपुर: देश में कथित बाबाओं की कमी नहीं है। लेकिन समस्या इनकी संख्या नहीं, बल्कि इनकी कारगुजारियां हैं। देश के किसी न किसी हिस्से से हर दिन ऐसी खबरें आम हो चली हैं, जब इन फर्जी बाबाओं पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपी आशाराम से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक जारी है। (Botal Wala Baba Hariom Yadav Arrest) ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है। पुलिस ने यहां से एक और कथित फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है। इस पर जो आरोप लगे हैं, वे गंभीर भी हैं और चौंकाने वाले भी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बोतल बाबा के दावे हैरान करने वाले
दरअसल, कानून के शिकंजे में आने वाले नए बाबा का नाम हरिओम यादव है। इन्हें आमतौर पर बोतल वाले बाबा के नाम से जाना जाता है। औरैया जिले के आसपास इस बाबा का धाम भी मौजूद है। इस ‘हरिधाम’ में बड़ी संख्या में लोग इस चमत्कारी बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। हालांकि बाबा के दावे भी छोटे नहीं हैं। वह अपने मंत्रों और अनुष्ठानों से लाशों को ज़िंदा कर देने का दावा करते हैं।
महिला ने लगाए गंभीर आरोप
लेकिन यह बोतल वाले हरिओम यादव बाबा अब कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। एक महिला ने इस पर रेप के प्रयास, जान से मारने की धमकी और पैसे ऐंठने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इन्हीं आरोपों के आधार पर इस बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (Botal Wala Baba Hariom Yadav Arrest) दरअसल, आरोपी बाबा हरिओम यादव ने काली शक्तियों का साया बताकर एक महिला के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला का आरोप है कि पूजा कराने के बहाने बाबा ने उससे 40 हजार रुपये भी ठग लिए। महिला ने जब इसका विरोध किया तो बाबा के चेलों ने मुंह बंद रखने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकियां भी दीं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बाबा सहित 5 लोगों पर FIR दर्ज
अब जानकारी सामने आई है कि कानपुर में पुलिस ने इस बोतल वाले बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हरिओम यादव के अलावा 4 अन्य लोगों के खिलाफ भी गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है, ताकि मामले से जुड़े साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी आरोपों की पड़ताल की जाएगी। (Botal Wala Baba Hariom Yadav Arrest) पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों को आधार बनाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और आरोपियों का पक्ष सामने आना बाकी है।
उत्तर प्रदेश : कानपुर में बाबा हरिओम यादव पर FIR हुई है। ये “हरि धाम सरकार” नाम से अपना दरबार चलाते हैं। लोगों की समस्याएं दूर करने का भरोसा देते हैं।
महिला का आरोप है कि काली शक्तियों का साया दूर करने का भरोसा देकर बाबा ने उसे बुलाया, अश्लील हरकत की, रेप का प्रयास किया और 40… pic.twitter.com/yTT8XSjAEd
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 19, 2026
उत्तर प्रदेश : कानपुर में बाबा हरिओम यादव पर FIR हुई है। ये “हरि धाम सरकार” नाम से अपना दरबार चलाते हैं। लोगों की समस्याएं दूर करने का भरोसा देते हैं।
महिला का आरोप है कि काली शक्तियों का साया दूर करने का भरोसा देकर बाबा ने उसे बुलाया, अश्लील हरकत की, रेप का प्रयास किया और 40… pic.twitter.com/yTT8XSjAEd
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 19, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
प्रसूताओं की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो: अशोक गहलोत
राम मंदिर की एसआईटी जांच ”दूध का दूध” और ”पानी का पानी” कर देगी : योगी आदित्यनाथ
अगरवाला और ईएफआई ने एशियाई खेलों की चयन प्रक्रिया को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाए
सरकारी कर्मचारियों के लिए योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होना जरूरी नहीं है: पश्चिम बंगाल सरकार
दलित युवक की कथित तौर पर हिरासत में हुयी मौत मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

Facebook


