ब्रिक्स सम्मेलन: वाहनों के काफिले की आवाजाही को लेकर रिहर्सल, 22 स्थानों पर लागू होगा मार्ग परिवर्तन

ब्रिक्स सम्मेलन: वाहनों के काफिले की आवाजाही को लेकर रिहर्सल, 22 स्थानों पर लागू होगा मार्ग परिवर्तन

ब्रिक्स सम्मेलन: वाहनों के काफिले की आवाजाही को लेकर रिहर्सल, 22 स्थानों पर लागू होगा मार्ग परिवर्तन
Modified Date: September 9, 2026 / 04:49 pm IST
Published Date: September 9, 2026 4:49 pm IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर वाहनों के काफिले की आवाजाही की रिहर्सल से पहले बुधवार को एक परामर्श जारी कर शहर की 35 से अधिक सड़कों पर मार्ग परिवर्तन और यातायात प्रतिबंधों की जानकारी दी है।

यातायात पुलिस के मुताबिक, रिहर्सल बुधवार शाम सात बजे से रात 10 बजे तक होगी। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 11 से 13 सितंबर तक प्रगति मैदान में भारत मंडपम में प्रस्तावित है।

परामर्श के अनुसार, मध्य, दक्षिण, पूर्व और नयी दिल्ली क्षेत्रों में प्रमुख सड़कों पर 22 स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

प्रभावित होने वाली प्रमुख सड़कों में सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, मथुरा रोड, मोती लाल नेहरू मार्ग, डॉ जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू रोड, शांति पथ, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, टॉलस्टाय मार्ग, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और लाल बहादुर शास्त्री मार्ग शामिल हैं।

परामर्श में मार्ग परिवर्तन वाले 22 स्थानों की भी जानकारी दी गई है। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक (आईटीओ), मीर दर्द चौक, कस्तूरबा गांधी मार्ग/आउटर सर्कल, जनपथ/कनॉट प्लेस, पटेल चौक, आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर और वंदे मातरम मार्ग/साइमन बोलिवर मार्ग शामिल हैं।

यातायात पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेाल करने और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने के सलाह दी, खासकर हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों और अंतर-राज्य बस टर्मिनलों की ओर जाने वाले मार्गों पर यात्रा करने वाले लोगों को।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस दौरान मेट्रो सेवाएं पूरी तरह से चालू रहेंगी और सभी स्टेशनों पर उपलब्ध रहेंगी जबकि ‘वीआईपी’ आवाजाही के दौरान बसों के मार्गों में बदलाव किया जा सकता है।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में