CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit: दुबई से लौटते ही सागर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, मेडिकल कॉलेज में शराब कांड पीड़ितों से की मुलाकात, कांग्रेस से कर दी ये अपील

CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit: सागर जिले बंडा में हुए जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे।

CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit: दुबई से लौटते ही सागर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, मेडिकल कॉलेज में शराब कांड पीड़ितों से की मुलाकात, कांग्रेस से कर दी ये अपील

CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit/Image Credit: IBC24


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: September 9, 2026 / 08:52 pm IST
Published Date: September 9, 2026 8:50 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे।
  • सीएम यादव ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शराब कांड से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की।
  • सीएम यादव ने डॉक्टरों से मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली।

CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले बंडा के कथित जहरीली शराब कांड के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शराब कांड से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों के इलाज और स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी भी ली। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के साथ मेडिकल कॉलेज में मामले को लेकर समीक्षा बैठक की।

सीएम ने की पीड़ितों से मुलकात

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सभी पीड़ितों से मुलाकात की है। सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने की कोई हिम्मत न करे। सीएम ने कहा कि आरोपियों पर जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, उनमें फांसी तक की सजा का प्रावधान है। (CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit) उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आरोपियों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को कार्रवाई के लिए फ्री हैंड दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध शराब के कारोबार और नशे के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

सीएम डॉ. यादव ने कांग्रेस से की राजनीति न करने की अपील

CM Dr. Mohan Yadav Sagar Visit: इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेताओं और नेता प्रतिपक्ष से भी अपील की कि ऐसे गंभीर और संवेदनशील मामलों में राजनीति करने के बजाय मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के संयुक्त प्रयास से नशा मुक्ति अभियान भी चलाया जाएगा। इधर,शराब कांड के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए कई 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब बनाने की सामग्री और शराब भी जब्त की गई है साथ ही फरार आरोपियों पर इनाम घोषित किया गया है। बता दे कि बंडा के कथित शराब कांड में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है,जबकि 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं 15 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.