चालक दल सदस्य के बीमार पड़ने के बाद हैदराबाद में आवास व्यवस्था की समीक्षा कर रही ब्रिटिश एयरवेज

चालक दल सदस्य के बीमार पड़ने के बाद हैदराबाद में आवास व्यवस्था की समीक्षा कर रही ब्रिटिश एयरवेज

चालक दल सदस्य के बीमार पड़ने के बाद हैदराबाद में आवास व्यवस्था की समीक्षा कर रही ब्रिटिश एयरवेज
Modified Date: July 23, 2026 / 02:22 pm IST
Published Date: July 23, 2026 2:22 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज चालक दल के एक सदस्य के बीमार पड़ने की खबरों के बाद हैदराबाद में अपने आवास व्यवस्था की समीक्षा कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कंपनी हैदराबाद से लंदन के लिए रोजाना उड़ान संचालित करती है।

हैदराबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे जा रही एक उड़ान के दौरान विमानन कंपनी के चालक दल के स्छसय के बीमार पड़ने की खबरें आई थीं।

ब्रिटिश एयरवेज के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमारे सहयोगियों का स्वास्थ्य और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चालक दल के सदस्य के बीमार होने की खबरें सामने आने के बाद हम इस स्थान पर चालक दल के ठहरने की व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं।’’

प्रवक्ता ने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

सूत्रों ने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में हैदराबाद से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे जा रही उड़ान के दौरान एक पायलट की तबीयत बिगड़ गई थी।

उन्होंने कहा कि तय प्रक्रियाओं के अनुसार विमान सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य तक पहुंचा और सामान्य रूप से उतरा।

विमानन कंपनी दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई से लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए सप्ताह में 63 उड़ानें संचालित करती है। हैदराबाद और चेन्नई से इसकी रोजाना उड़ानें हैं।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में