ब्रिटास का वैष्णव को पत्र: मेंगलुरु क्षेत्र के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव वापस लेने का आग्रह

Ads

ब्रिटास का वैष्णव को पत्र: मेंगलुरु क्षेत्र के स्थानांतरण संबंधी प्रस्ताव वापस लेने का आग्रह

  •  
  • Publish Date - August 22, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - August 22, 2026 / 07:03 PM IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सांसद जॉन ब्रिटास ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया है कि मेंगलुरु क्षेत्र को दक्षिण रेलवे के पलक्कड़ मंडल से दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूर मंडल में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव वापस लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस कदम से केरलम में रेलवे के विकास और पलक्कड़ मंडल की वित्तीय एवं परिचालन क्षमता पर गंभीर असर पड़ेगा।

वैष्णव को लिखे पत्र में राज्यसभा सदस्य ब्रिटास ने कहा कि रेलवे बोर्ड के 21 अगस्त के पत्र में मेंगलुरु क्षेत्र को एक अक्टूबर से मैसूर मंडल में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है।

उन्होंने कहा कि यह कदम पलक्कड़ मंडल के क्षेत्राधिकार और वित्तीय क्षमता को और कमजोर करेगा, जो पिछले कई दशकों में हुए रेलवे पुनर्गठन के कारण पहले ही काफी कम हो चुकी है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि 1956 में गठित पलक्कड़ मंडल का क्षेत्राधिकार करीब 1,247.58 मार्ग किलोमीटर था, जो विभिन्न पुनर्गठनों के बाद लगातार घटता गया।

उन्होंने कहा कि 2007 में सेलम मंडल के गठन के दौरान लगभग 550 किलोमीटर मार्ग पलक्कड़ मंडल से अलग कर दिए गए और इसका मौजूदा क्षेत्राधिकार लगभग 582.7 मार्ग किलोमीटर रह गया।

भाषा हक देवेंद्र

देवेंद्र