शाह बुद्ध पूर्णिमा यात्रा के दौरान लेह में बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी में शामिल होंगे
शाह बुद्ध पूर्णिमा यात्रा के दौरान लेह में बुद्ध अवशेष प्रदर्शनी में शामिल होंगे
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर लेह जाएंगे, जहां वह बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की पहली अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में शामिल होंगे।
शाह ने ‘एक्स’ पर कहा कि वह दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को लेह रवाना होंगे और यह उनके लिए सौभाग्य का क्षण है।
शाह ने इस प्रदर्शनी के संदर्भ में कहा कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालु भगवान बुद्ध के अवशेषों का वंदन करेंगे।
पिपरहवा अवशेषों को बुधवार को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से लेह लाया गया, जहां उनका पारंपरिक स्वागत किया गया।
प्रशासन के अनुसार, लद्दाख में अवशेष 2 से 10 मई तक जीवेत्साल में दर्शन के लिए रखे जाएंगे, इसके बाद जांस्कर और फिर लेह में प्रदर्शित किए जाएंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने आगंतुकों के लिए एक सुखद और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध अनुभव सुनिश्चित करने हेतु सौंदर्यीकरण अभियान, वृक्षारोपण पहल, फूलों के गमले लगाने और पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
भाषा
राखी वैभव
वैभव

Facebook


