बजट 2026-27: लोकपाल के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित, सीवीसी को 54.56 करोड़ रुपये

बजट 2026-27: लोकपाल के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित, सीवीसी को 54.56 करोड़ रुपये

बजट 2026-27: लोकपाल के लिए 30 करोड़ रुपये आवंटित, सीवीसी को 54.56 करोड़ रुपये
Modified Date: February 1, 2026 / 01:50 pm IST
Published Date: February 1, 2026 1:50 pm IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) केंद्रीय बजट 2026-27 में लोकपाल को अगले वित्त वर्ष में स्थापना और निर्माण संबंधी खर्चों को पूरा करने के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट पेश किया।

बजट दस्तावेज के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के लिए लोकपाल के लिए संशोधित बजटीय प्रावधान 32 करोड़ रुपये है। वपिछले बजट में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लोकपाल के मद में 44.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

लोकपाल जन प्रतिनिधियों, जिनमें प्रधानमंत्री भी शामिल हैं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और पूछताछ करने वाली सर्वोच्च संस्था है।

बजट दस्तावेज के अनुसार केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) को वर्ष 2026-27 के लिए 54.56 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह प्रावधान आयोग के सचिवालय खर्चों के लिए किया गया है।

भाषा शोभना माधव

माधव


लेखक के बारे में