School Holidays News Today Order: चार दिन तक प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश, सीधे सोमवार को खुलेंगे शिक्षण संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
School Holidays News Today Order: चार दिन तक प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश, सीधे सोमवार को खुलेंगे शिक्षण संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
School Holidays News Today Order: चार दिन तक प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश, सीधे सोमवार को खुलेंगे शिक्षण संस्थान, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश / Image: AI Generated
- 20 से 22 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे
- देहरादून समेत कई इलाकों में स्कूल बंद करने का फैसला
- कुत्तों के बढ़ते आतंक के चलते 4 दिन तक ऑफलाइन कक्षाएं बंद रहेंगी
इंफाल: School Holidays News Today Order मणिपुर सरकार ने राज्य में ‘‘कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति’’ का हवाला देते हुए बुधवार को घोषणा की कि राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थान 20 से 22 अगस्त तक बंद रहेंगे। राज्य शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया, ‘‘राज्य में कानून और व्यवस्था की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, मणिपुर के राज्यपाल द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या अन्य से संबद्ध; सरकारी, सहायता प्राप्त या गैर-सहायता प्राप्त क्षेत्रों के तहत आने वाले कॉलेजों और विश्वविद्यालयों सहित सभी उच्च शिक्षा संस्थानों/स्कूलों को 20 अगस्त से 22 अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की जाती है।’’
22 अगस्त तक पूरे प्रदेश में बंद रहेंगे स्कूल कॉलेज
School Holidays News Today Order इस बीच, राज्य में जनगणना प्रक्रिया आयोजित करने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को अद्यतन करने की मांग को लेकर ‘कैम्पेन फॉर जस्ट एंड फेयर डीलिमिटेशन’ (जेएफडी) द्वारा आहूत 48 घंटे की आम हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने नेताओं के पुतले जलाए और मणिपुर के घाटी जिलों के विभिन्न हिस्सों में रैलियां निकालीं। जेएफडी ने अपने आंदोलन के तहत बृहस्पतिवार से सभी सरकारी कार्यालयों के बहिष्कार का भी ऐलान किया है। इंफाल पूर्व जिले के खुरई लामलोंग में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह और गृह मंत्री गोविंददास कोंथौजम के पुतले जलाए।
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद
दूसरी ओर उत्तराखंड में इस समय लगातार भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित हो गई है। लगातार बिगड़ते मौसम का असर अब स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया जा रहा है। इसी बीच उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भारी बारिश (Heavy Rain) के मद्देनजर सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान (Heavy Rain School Holiday) किया गया है। यानी रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) से पहले स्कूली बच्चों को एक और छुट्टी मिल गई है।
कुत्तों के आतंक के चलते 4 दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड के चमोली में नारायणबगड जनपद में कुत्तों के आतंक को देखते हुए स्कूलों को 4 दिन तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार संबंधित 10 विद्यालयों में चार दिन तक कक्षाएं भौतिक रूप से संचालित नहीं होंगी। स्कूल प्रबंधन विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करेगा। बच्चों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी तरह का खतरा न हो, इसलिए यह फैसला एहतियाती तौर पर लिया गया है।
क्षेत्र में बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग की टीम ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने नारायणबगड़ बाजार क्षेत्र से कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ा। संवेदनशील स्थानों पर कुत्तों की तलाश जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से अभियान तेज करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।
ये भी पढ़ें
- Flood Relief in Farrukhabad: बाढ़ में डूबे घर, लेकिन बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकी! फर्रूखाबाद के राहत शिविरों में स्मार्ट क्लास से लेकर खेलकूद तक की खास व्यवस्था
- Vande Bharat: अब बिहार में आर-पार!… सम्राट सरकार के खिलाफ ‘तेजस्वी का मार्च’, क्या छात्रों के मुद्दों पर सियासत करना सहीं?
- CM Yogi Adityanath News : ‘यूपी आइए, निवेश बढ़ाइए… सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है’! Japan Investment Meet में CM योगी ने निवेशकों से किया बड़ा वादा

Facebook


