Budget 2026 PM Modi Live: बजट पर पीएम मोदी का सम्बोधन, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐलान, कहा- बदलेगी भारत की वैश्विक भूमिका, देखें लाइव

Budget 2026 PM Modi Live: बजट पर पीएम मोदी का सम्बोधन, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐलान, कहा- बदलेगी भारत की वैश्विक भूमिका, देखें लाइव

Budget 2026 PM Modi Live: बजट पर पीएम मोदी का सम्बोधन, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का ऐलान, कहा- बदलेगी भारत की वैश्विक भूमिका, देखें लाइव

Budget 2026 PM Modi Live/Image Sourec: ANI

Modified Date: February 1, 2026 / 02:32 pm IST
Published Date: February 1, 2026 2:16 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बजट 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
  • '2047 के विकसित भारत की रखी मजबूत नींव'
  • अब भारत उड़ान भरेगा- पीएम मोदी

Budget 2026 PM Modi Live: बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट वर्तमान के सपनों को साकार करता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है। ये बजट 2047 के विकसित भारत की हमारी ऊंची उड़ान का मजबूत आधार है। आज भारत जिस रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार है, इस बजट से उसे नई ऊर्जा, नई गति मिलेगी। जो पाथ ब्रेकिंग रिफॉर्म किए गए हैं, वो आकांक्षा से भरे हुए भारत के साहसिक, प्रतिभाशाली युवाओं को उड़ने के लिए खुला आसमान देते हैं।

बजट 2026 पर पीएम मोदी का बड़ा विजन (PM Modi Budget 2026 Live)

बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये बजट भारत की वैश्विक भूमिका को नए सिरे से सशक्त करता है। भारत के 140 करोड़ नागरिक सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर ही संतुष्ट नहीं हैं। हम जल्द से जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना चाहते हैं। ये करोड़ों देशवासियों का संकल्प है।

बजट पर बोले पीएम मोदी (PM Modi on Budget 2026)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि दुनिया के एक विश्वसनीय लोकतांत्रिक भागीदार और विश्वसनीय गुणवत्ता आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की भूमिका लगातार बढ़ रही है। हाल ही में जो बड़े-बड़े व्यापार सौदे भारत ने की हैं, ‘मदर ऑफ ऑल डील’ का अधिकतम लाभ भारत के युवाओं को मिले, भारत के लघु और मध्यम उद्योग वालों को मिले, इस दिशा में बजट में बड़े-बड़े कदम उठाए गए हैं। इस बजट में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार देने के लिए महत्वाकांक्षी रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। इस बजट में नई उभरती इंडस्ट्रीज यानी सनराइज सेक्टर को जिस मजबूती के साथ समर्थन दिया गया है, वह अभूतपूर्व है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।