Girls Hostel Announcement: लड़कियों को बजट में बड़ा तोहफा! हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए किए बड़ा ऐलान

Girls Hostel Announcement: लड़कियों को बजट में बड़ा तोहफा! हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए किए बड़ा ऐलान

Girls Hostel Announcement: लड़कियों को बजट में बड़ा तोहफा! हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए किए बड़ा ऐलान

Girls Hostel Announcement/Image Source: IBC24

Modified Date: February 1, 2026 / 12:24 pm IST
Published Date: February 1, 2026 12:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लड़कियों को बजट का बड़ा तोहफा
  • हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल
  • निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

नई दिल्ली: Girls Hostel Announcement:  केंद्रीय बजट 2026-27 में केंद्र सरकार ने देश की बेटियों और युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए घोषणा की कि देश के हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना की जाएगी। सरकार के इस फैसले को लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

लड़कियों को बजट का बड़ा तोहफा (Budget 2026 Speech Live)

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि आने वाले वित्त वर्ष का बजट ‘युवाशक्ति’ से प्रेरित है और यह तीन प्रमुख कर्तव्यों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनने से छात्राओं को सुरक्षित आवास मिलेगा, जिससे उच्च शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी।

Girls Hostel Announcement:  उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। सरकार STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स) इंस्टीट्यूट स्थापित करेगी, जिससे युवाओं को आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही राज्यों को पांच नए विश्वविद्यालय खोलने में केंद्र सरकार मदद करेगी। विज्ञान और शोध को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने एस्ट्रोफिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी के क्षेत्र में टेलिस्कोप इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का भी ऐलान किया है। इससे भारत की वैज्ञानिक क्षमताओं को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा को लेकर भी बजट में बड़ा फोकस देखने को मिला। वित्त मंत्री ने तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही आयुर्वेद और योग को बढ़ावा देने के लिए कई नई पहल की जाएंगी, ताकि युवाओं को रोजगार मिले और भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के लिए सरकार राज्यों के सहयोग से पांच क्षेत्रीय मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना भी लेकर आई है। इससे न सिर्फ विदेशी निवेश बढ़ेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के विकास पर जोर

Budget 2026 LIVE Updates: कुल मिलाकर, बजट में आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी उत्पादन, रोजगार सृजन और दीर्घकालिक आर्थिक विकास को केंद्र में रखा गया है। अब देखना होगा कि ये घोषणाएं जमीन पर कितनी तेजी से उतरती हैं और आम जनता को इसका कितना लाभ मिलता है।

माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती पर पेश हुआ Budget 2026

Nirmala Sitharaman Budget Speech Live:  वित्त मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का मार्ग अपनाया है। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है, जबकि नीतिगत फैसलों के जरिए मजबूत मैक्रो-इकोनॉमिक स्थिरता सुनिश्चित की गई है। बजट में EV, सेमीकंडक्टर, मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और हाउसिंग सेक्टर से जुड़े बड़े ऐलानों पर देश की नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि यह बजट भारत की दीर्घकालिक विकास रणनीति का स्पष्ट रोडमैप पेश करेगा।

AAM Budget पर पीएम मोदी क्या बोले?

Girls Hostel Announcement: बजट से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह ‘विकसित भारत’ का बजट होगा, जिसमें वर्ष 2047 के लक्ष्य को केंद्र में रखा गया है। पीएम मोदी ने कैबिनेट बैठक में कहा कि यह बजट देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। गौरतलब है कि बजट को पेश किए जाने से पहले मोदी कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी थी। संसद भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में बजट प्रस्तावों को अंतिम रूप दिया गया, जिसके बाद सुबह 11 बजे वित्त मंत्री ने लोकसभा में बजट पेश किया। अब देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय बजट किस तरह आम जनता, उद्योग जगत और निवेशकों की उम्मीदों पर खरा उतरता है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।