Budget 2026 Semiconductor News: अब चीन पर निर्भर नहीं रहेगा भारत! बनेगा सेमीकंडक्टर सुपरपावर.. बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान
Budget 2026 Semiconductor News: अब चीन पर निर्भर नहीं रहेगा भारत! बनेगा सेमीकंडक्टर सुपरपावर.. बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया बड़ा ऐलान
Budget 2026 Semiconductor News/Image Source: ANI
- भारत बनेगा सेमीकंडक्टर सुपरपावर
- 40,000 करोड़ की स्कीम से इलेक्ट्रॉनिक्स में क्रांति
- रेयर अर्थ मिशन से बदलेगी ताकत की तस्वीर
नई दिल्ली: Budget 2026 Semiconductor News: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किए गए बजट 2026 में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे वर्जन की घोषणा की। इस योजना का नया वर्जन भारत को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना का फोकस इक्विपमेंट और मैटेरियल तैयार करने, फुलस्टैक भारतीय IP डिजाइन करने और सप्लाई चेन को मजबूत करने पर होगा। इस कदम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी अनुसंधान और स्किल्ड वर्कफोर्स के विकास को बढ़ावा देना है।
1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान (India Semiconductor Mission)
वित्त मंत्री ने बताया कि इस सेमीकंडक्टर मिशन के लिए 2026-27 के बजट में 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत इंडस्ट्री-लीड रिसर्च और ट्रेनिंग सेंटर्स स्थापित किए जाएंगे, ताकि नई तकनीकों को विकसित किया जा सके और स्किल्ड वर्कफोर्स को तैयार किया जा सके। सरकार का उद्देश्य है कि भारत इस क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने और दुनियाभर में एक प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभरे।
इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
Budget 2026 Semiconductor News: वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार ने 40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाना और भारत को इस क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूत बनाना है। यह योजना मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने और स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है।
रेयर अर्थ कॉरिडोर की स्थापना (Budget 2026 semiconductor news)
वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने रेयर अर्थ कॉरिडोर स्थापित करने का भी प्रस्ताव रखा है। इसका उद्देश्य भारत को रेयर अर्थ मटीरियल की आपूर्ति में आत्मनिर्भर बनाना है। भारत में इन खनिजों की पहचान कर उन्हें प्रोसेस करने का काम शुरू किया जाएगा, जिससे बाहरी स्रोतों पर निर्भरता कम होगी। इसके लिए ओडिशा, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में इन रेयर अर्थ कॉरिडोर्स की स्थापना की जाएगी।
भारत को मेडिकल पर्यटन हब बनाने के लिए बड़ा कदम
Budget 2026 Semiconductor News: वित्त मंत्री ने बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए भी अहम घोषणाएं कीं। सरकार ने भारत को मेडिकल पर्यटन के प्रमुख गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए पाँच क्षेत्रीय चिकित्सा हब बनाने की योजना का प्रस्ताव रखा है। यह हब निजी क्षेत्र के साथ साझेदारी में बनाए जाएंगे, जिससे भारत में चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता में वृद्धि होगी। इसके लिए सरकार राज्यों की मदद करेगी और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कदम भारत को मेडिकल टूरिज्म में एक वैश्विक केंद्र बना सकता है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए 1,06,530.42 करोड़ रुपये का आवंटन ( India Semiconductor Mission 2.0)
स्वास्थ्य मंत्रालय को 2026-27 के बजट में 1,06,530.42 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। इस आवंटन का उद्देश्य देश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना और स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में सुधार करना है।
यह भी पढ़ें
- जूते, कपड़े और कैंसर की दवाएं सस्ती, शराब हुई महंगी… जानिए बजट में क्या सस्ता और क्या हुआ महंगा, पूरी लिस्ट
- शराब पीने वालों को बजट से झटका! शराब हुई महंगी.. देखें बजट 2026 में सस्ती-महंगी चीजों की पूरी लिस्ट
- लड़कियों को बजट में बड़ा तोहफा! हर जिले में बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, वित्त मंत्री ने युवाओं के लिए किए बड़ा ऐलान

Facebook


