आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बस में आग लगी, 37 यात्री सुरक्षित बाहर निकले

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बस में आग लगी, 37 यात्री सुरक्षित बाहर निकले

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में बस में आग लगी, 37 यात्री सुरक्षित बाहर निकले
Modified Date: September 4, 2026 / 03:17 pm IST
Published Date: September 4, 2026 3:17 pm IST

मिदतुरु (आंध्र प्रदेश), चार सितंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के मिदतुरु के निकट शुक्रवार तड़के एक बस में आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी 37 लोग बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बेंगलुर से हैदराबाद जा रही निजी बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीछे बैठे एक यात्री ने आग की लपटें देखीं और चालक को आगाह किया जिसने तुरंत बस रोक दी। इस तरह आग के पूरी बस को अपनी चपेट में लेने से पहले ही सभी 33 यात्री और चार स्टाफ सदस्य सुरक्षित बाहर निकल पाए।

बस में आग फैलने के बाद दमकल की गाड़ियों ने उस पर काबू पाया। पुलिस ने दुर्घटनावश आग लगने का मामला दर्ज किया है और घटना की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

यह घटना हाल के महीनों में आंध्र प्रदेश में बस में आग लगने की घटनाओं की कड़ी में एक और घटना है।

भाषा वैभव देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में