पश्चिम बंगाल के रानाघाट में कारोबारी और चालक की चाकू घोंपकर हत्या

Ads

पश्चिम बंगाल के रानाघाट में कारोबारी और चालक की चाकू घोंपकर हत्या

  •  
  • Publish Date - July 26, 2024 / 12:53 AM IST,
    Updated On - July 26, 2024 / 12:53 AM IST

कोलकाता, 25 जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बृहस्पतिवार को एक कारोबारी और उसके चालक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना जिले के रानाघाट कस्बे की है।

उन्होंने बताया कि अनुलिया इलाके में एक निर्माणाधीन मकान से सुमन चक्रवर्ती और उनके चालक के शव बरामद किए गए। शवों पर चाकू से हमले के निशान थे।

कारोबारी के परिवार ने पुलिस को बताया कि चक्रवर्ती दोपहर में किसी से मिलने अनुलिया इलाके में गए थे।

बाद में परिवार के सदस्यों का उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

भाषा खारी सुभाष

सुभाष