सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; पांच आरोपी गिरफ्तार
सीमा पार हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़; पांच आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ़, 27 मई (भाषा) अमृतसर पुलिस ने सीमा पार हथियार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और आठ अत्याधुनिक पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी।
डीजीपी यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी वर्चुअल नंबरों के माध्यम से विदेश स्थित एक तस्कर के संपर्क में थे।
उन्होंने कहा कि यह गिरोह कथित तौर पर सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और मादक पदार्थ मंगवा रहा था और फिर उन्हें पंजाब के अपराधियों तक पहुंचा रहा था।
अमृतसर के छेहरटा थाने में मामला दर्ज किया गया है।
डीजीपी ने कहा कि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। भाषा
शुभम नरेश
नरेश

Facebook


