पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को होंगे: निर्वाचन आयोग
पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव 24 जुलाई को होंगे: निर्वाचन आयोग
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
तृणमूल कांग्रेस के जिन तीन राज्यसभा सदस्यों ने इस्तीफा दिया है, उनमें सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाइक शामिल हैं। इन्होंने विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए जून में अलग-अलग तारीखों पर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।
निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतों की गिनती 24 जुलाई की शाम को ही की जाएगी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद इन तीन उपचुनावों के परिणामस्वरूप राज्यसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या बढ़ना तय है।
भाषा प्रचेता नरेश
नरेश

Facebook


