Prithvi Shaw Akriti Agrawal Breakup Rumours : तस्वीरें गायब, किया अनफॉलो और बयां किया अपना दर्द, क्या सच में टूट गई इस मशहूर स्टार क्रिकेटर की सगाई? मंगेतर के एक पोस्ट से इंटरनेट पर मचा हड़कंप
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की सोशल मीडिया पोस्ट और सगाई की तस्वीरें हटाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने आधिकारिक तौर पर अलग होने की पुष्टि नहीं की है।
Prithvi Shaw Akriti Agrawal Breakup Rumours / Image Source : X
- आकृति अग्रवाल ने एक भावुक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की।
- उन्होंने पृथ्वी शॉ को अनफॉलो कर सगाई की तस्वीरें भी हटा दीं।
- दोनों की ओर से रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
एंटरटेनमेंट डेस्क : Prithvi Shaw Akriti Agrawal Breakup Rumours भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। शानदार शुरुआत के बाद भी उनका करियर खेल से ज्यादा विवादों के कारण प्रभावित रहा है। इसी साल मार्च में आकृति अग्रवाल से हुई उनकी सगाई अब टूटने की कगार पर है। सोशल मीडिया पर दोनों के अलग होने की अफवाहें बहुत तेज हैं।
मंगेतर ने सोशल मीडिया पर शेयर की स्टोरी
Indian Cricketer Prithvi Shaw Controversies Update पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद चौंकाने वाली स्टोरी शेयर की है। आकृति ने पृथ्वी का सीधे तौर पर नाम लिए बिना लिखा, “मुझे कई बार धोखा मिला लेकिन इसके बाद भी मैंने कुछ नहीं कहा। एक कदम बढ़ाने के बाद भी अभी विश्वास नहीं हो रहा है कि सबकुछ सच है। सारी अफवाहें सच हैं। सोशल मीडिया पर जो कुछ भी दिखाया जा रहा है, वो सब सच है।”
फैंस का अंदाज़ा अब रिस्ता टुटा
इस भावुक पोस्ट के साथ ही आकृति ने इंस्टाग्राम से पृथ्वी शॉ को अनफॉलो कर दिया है और अपनी सगाई से जुड़ी सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। भले ही पोस्ट में शॉ का नाम नहीं है, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में दरार की चल रही खबरों और इस कदम से फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों की सगाई अब टूट चुकी है।
Prithvi Shaw engaged & bought a house for a new life, but fiancee’s story now accuses him of cheating & says every rumor is true. Another chapter in his troubled personal saga. pic.twitter.com/wbG3PFTtKt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 5, 2026
विवादों से रहा है पृथ्वी शॉ का पुराना नाता
यह पहली बार नहीं है जब पृथ्वी शॉ अपनी पर्सनल या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उनका करियर उतार-चढ़ाव और विवादों से भरा रहा हैपृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था और उन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू पर ही शानदार शतक जड़ा था।खराब फॉर्म के चलते वे टीम इंडिया से बाहर हुए और बाद में डोपिंग नियमों के उल्लंघन के कारण उन्हें बैन का सामना भी करना पड़ा। इससे पहले भी सोशल मीडिया और सार्वजनिक स्थानों पर एक लड़की के साथ हुए उनके विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
Glad that I could save a girl’s life 🙏
I posted a tweet where I claimed that Prithvi Shaw was secretly dating Sejal Pawar. People called it fake and baseless
– Prithvi’s fiance saw that tweet and tried to investigate it
– Now she got to know that not only Sejal, he had been… pic.twitter.com/fnNNkEyMXb— ` (@worshipVK) July 5, 2026
इन्हें भी पढ़ें :
- Indore Road Accident Safety : इंदौर में सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! AI, ड्रोन और 69 अस्पतालों के साथ तैयार हुआ ये मेगा एक्शन प्लान
- Neymar Retirement News : फीफा वर्ल्ड कप से बाहर होते ही इस दिग्गज फुटबॉलर ने लिया बड़ा फैसला! करोड़ों फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘अब सब खत्म हो चुका है’
- Ram Mandir Trust Meeting : राम मंदिर ट्रस्ट की आज सबसे अहम बैठक! चंपत राय-अनिल मिश्रा पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई चौंकाने वाले फैसलों के संकेत

Facebook


