भाजपा महासचिव बनाए जाने के बाद सी. टी. रवि ने येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

भाजपा महासचिव बनाए जाने के बाद सी. टी. रवि ने येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया

भाजपा महासचिव बनाए जाने के बाद सी. टी. रवि ने येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 4, 2020 7:20 am IST

बेंगलुरु, चार अक्टूबर (भाषा) कर्नाटक के कन्नड़, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सी. टी. रवि ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किए जाने के कुछ दिन बाद राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।

रवि के करीबी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

रवि को 26 सितंबर को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि चिक्कमगलुरु से चार बार के विधायक रवि ने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा को शनिवार को इस्तीफा सौंपा। वह भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करने के लिए सोमवार को दिल्ली जाएंगे।

रवि ने प्रसिद्ध कन्नड़ साहित्यकार डी वी गुड्डप्पा द्वारा लिखित ‘मनकुटिम्मना कागा’ की प्रसिद्ध पंक्ति ट्वीट की।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यक्ति के मरने के बाद कुछ नहीं रुकता। मौसम बदलते रहते हैं। कुछ समय का दु:ख हो सकता है। जिस मिट्टी में मृतक को दफनाया जाता है, वहीं से घास उगती है। पृथ्वी के गर्भ में फिर से नवजीवन है। प्रकृति हमेशा प्रजनन की स्थिति में रहती है-मनकुटिम्माना।’’

संगठन में जिम्मेदारी मिलने के बाद रवि का मंत्री पद से इस्तीफा अपेक्षित था।

रवि ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उन्होंने अपना त्याग पत्र तैयार कर रखा है।

रवि ने ऐसे समय में इस्तीफा दिया है, जब इस प्रकार की खबरें मिल रही हैं कि मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं और इसका विस्तार कर सकते हैं।

कर्नाटक में अधिकतर 34 मंत्री हो सकते हैं और इस समय राज्य में 28 मंत्री हैं।

भाषा सिम्मी धीरज

धीरज


लेखक के बारे में