आम बजट से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक

आम बजट से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक

आम बजट से पहले हुई मंत्रिमंडल की बैठक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: February 1, 2021 5:32 am IST

नयी दिल्ली, एक फरवरी (भाषा) संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के आम बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक हुई।

ऐसा समझा जाता है कि इस बैठक में केंद्रीय बजट 2021-22 को मंजूरी दी गई।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में सोमवार को आम बजट पेश करेंगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के बाद यह देश का पहला आम बजट है।

इससे पूर्व वित्त मंत्री ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश करने से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात की।

वित्त मंत्री ने परंपरा के अनुसार संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से भेंट की।

भाषा दीपक प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में