नोएडा में कार ने स्कूली बच्चों को मारी टक्कर, कई घायल
नोएडा में कार ने स्कूली बच्चों को मारी टक्कर, कई घायल
नोएडा, आठ जुलाई (भाषा) नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में बुधवार सुबह एक कार ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे कम से कम तीन बच्चों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
थाना बिसरख प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना थाना बिसरख क्षेत्र स्थित पंचशील ग्रीन सोसाइटी की है जब एक महिला अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए कार से निकली थी।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और पहले सर्विस लेन में खड़ी एक स्कूटी को टक्कर मारी, फिर उसके पास खड़े कम से कम तीन बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।
सिंह ने बताया कि हादसे में बच्चों को चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुसार, कार को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
भाषा सं मनीषा खारी
खारी

Facebook


