प्रधानमंत्री, निर्वाचन आयोग के खिलाफ एआई वीडियो को लेकर ‘एक्स’ पर मामला दर्ज

प्रधानमंत्री, निर्वाचन आयोग के खिलाफ एआई वीडियो को लेकर ‘एक्स’ पर मामला दर्ज

प्रधानमंत्री, निर्वाचन आयोग के खिलाफ एआई वीडियो को लेकर ‘एक्स’ पर मामला दर्ज
Modified Date: March 26, 2026 / 11:55 am IST
Published Date: March 26, 2026 11:55 am IST

तिरुवनंतपुरम, 26 मार्च (भाषा) केरल पुलिस की साइबर शाखा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ और उसके एक हैंडल के खिलाफ एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) निर्मित एक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर प्रधानमंत्री और निर्वाचन आयोग को ‘‘भ्रामक एवं मानहानिकारक तरीके से’’ चित्रित किया गया है।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि कथित मानहानिकारक सामग्री की जानकारी उन्हें भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) सहित आधिकारिक माध्यमों से मिली।

पुलिस ने कहा, ‘‘जांच करने पर यह पाया गया कि यह सामग्री जनता को गुमराह कर सकती है, संवैधानिक निकायों की विश्वसनीयता कम कर सकती है और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।’’

पुलिस ने कहा कि बुधवार देर रात तिरुवनंतपुरम शहर के साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज किया गया तथा दोषी का पता लगाने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना


लेखक के बारे में