डॉक्टर को लगाया 3 करोड़ 95 लाख का चूना, दोस्त और उसकी पत्नी समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Ads

ठगी के आरोप में चिकित्सक और पत्नी समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - March 7, 2022 / 01:34 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना सेक्टर 49 में एक डॉक्टर ने अपने डॉक्टर दोस्त और उसकी पत्नी सहित आठ लोगों के खिलाफ अस्पताल और डिस्पेंसरी बनाने के नाम पर निवेश कराने का झांसा देकर लगभग तीन करोड़ 95 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

यह भी पढ़ें:  देश में पहली बार राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता और फ्री स्टाईल मोटोक्रास का आयोजन, युवाओं में होगा नई ऊर्जा का संचार: सीएम भूपेश बघेल

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  कल से 25 मार्च तक चलेगा विधानसभा का बजट सत्र, किसानों और महंगाई के मुद्दे पर हंगामे के आसार

उन्होंने बताया कि लंदन में रहने वाले विशाल उपाध्याय की शिकायत पर डा सहाबत अजीम और उनकी पत्नी रिया अजीम समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:  नहीं बचेगी सरकारी भवनों के निर्माण के लिए जमीन, अगर नहीं रोका गया भू माफियाओं का अतिक्रमण