निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को मिलेंगे 6000 रुपए! लॉक डाउन के दौरान गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को मिलेंगे 6000 रुपए! लॉक डाउन के दौरान गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान

निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को मिलेंगे 6000 रुपए! लॉक डाउन के दौरान गृह मंत्रालय का बड़ा ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: April 8, 2020 1:01 pm IST

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे भारत में तेजी से फैल रहा है। हालात को देखते हुए सरकार लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। इसी बीच गृह मंत्रालय ने बुधवार को निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को बढ़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों के लिए 1000 से 6000 रुपए तक नकद राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। अभी तक 2 करोड़ निर्माण श्रमिकों को 3000 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

Read More: कोरोना मरीजों के इलाज के लिए मेकाहारा में हो सकेगी बेहतर व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सक, प्रशिक्षित स्टाफ, बेड एवं आईसीयू की व्यवस्था के मद्देनज़र लिया गया निर्णय

उन्होंने बताया कि 31 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण कोष के तहत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए 1000 रुपए से 6000 रुपए तक राहमत पैकेज का ऐलान किया गया है।

Read More: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव बोले- 14 दिनों तक बढ़ाया जाना चाहिए लॉक डाउन, 11 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से चर्चा

गृह सचिव ने आगे बताया कि राज्य के मुख्य सचिवों को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत आवश्यक वस्तुओं की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लिखा है। राज्य स्टॉक सीमा तय करने, उपायों की कैपिंग जैसे उपाय किए जा सकते हैं। साथ ही व्यापारियों के खातों की जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Read More: कोरोना से जंग के लिए अब तक तक सबसे बड़ा दान, ट्विटर के सीईओ ने किया ये ऐलान..

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"