सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

Ads

सीबीआई ने शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - May 19, 2026 / 11:27 PM IST,
    Updated On - May 19, 2026 / 11:27 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रकांत रथ की हत्या के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के निवासी विनय राय को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि विनय को कोलकाता की अदालत में पेश किया जाएगा।

सीबीआई ने सोमवार को इस मामले के मुख्य आरोपी राज कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया था।

शुभेंदु के निजी सहायक रथ की छह मई को मध्यमग्राम में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के दो दिन बाद यह घटना हुई थी।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल

ताजा खबर