(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 19 मई (भाषा) नेपाल-भारत सीमा के पास स्थित एक जिले में एक भारतीय नागरिक के पास भारी मात्रा में सोना और विदेशी मुद्रा बरामद किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आरोपी की पहचान परम पाठक के रूप में हुई, जिसे सोमवार को झापा जिले के काकरभिट्टा से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, वह भारी मात्रा में सोना और विदेशी मुद्रा ले जा रहा था।
पुलिस ने उसके पास से करीब 1.44 करोड़ रुपये मूल्य का 570 ग्राम सोना, 20,000 अमेरिकी डॉलर, भारतीय मुद्रा में 85,410 रुपये, दो मोबाइल सेट और विभिन्न दस्तावेज बरामद किए हैं।
वाहन में अवैध तरीके से नोट और सोना लेकर सीमा पार करते समय पाठक को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा यासिर पारुल
पारुल