Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage || Image- Hate Detector
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के सिटी क्राइम ब्रांच ने एक ज्वेलरी शोरूम की महिला कर्मचारी को करीब 1.66 करोड़ रुपये के सोने के गहने चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। (Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage) पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान 38 वर्षीय हर्षिदा राजेंद्रकुमार शेट्टी के रूप में हुई है। वह अहमदाबाद के न्यू नरोदा इलाके की रहने वाली है और निकोल स्थित ग्रेविटी शॉपिंग मॉल में मौजूद आभूषण ज्वेलर्स में काम करती थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
बताया गया कि 11 मई को हर्षिदा ने दुकान से सोने के गहने चोरी किए और फरार हो गई। इसके बाद निकोल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी क्राइम ब्रांच ने जांच के लिए कई टीमें बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि पुलिस अब तक चोरी हुए गहनों में से केवल 22.54 लाख रुपये के गहने ही बरामद कर पाई है।
ये वो CCTV फुटेज है👇
इसी में हर्षिता गहने चुराती हुई दिख रही है.
इसी ज्वैलरी के दुकान में हर्षिता नौकरी करती थी. यही से इसने 1.66 करोड़ रुपये के गहने चुरा लिए . अब हर्षिता पकड़ी गई है. https://t.co/TBpuygDfx4 pic.twitter.com/zoun4jcEMq
— Priya singh (@priyarajputlive) May 19, 2026
पुलिस जांच में सामने आया कि हर्षिदा ने यह चोरी पहले से प्लान की थी। उसने अपने साथी मयूर अशोकभाई माली के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दोनों बाइक से भाग निकले और उदयपुर व जयपुर होते हुए दिल्ली पहुंच गए। (Harshida Shetty Ahmedabad CCTV Footage) लेकिन दिल्ली पहुंचने के बाद कहानी में बड़ा मोड़ आ गया। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के एक होटल में मयूर माली ने हर्षिदा को धोखा दे दिया और ज्यादातर चोरी के गहने लेकर फरार हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
पुलिस ने आरोपी महिला के पास से कई कीमती गहने बरामद किए हैं। इनमें करीब 9.98 लाख रुपये का सोने का ब्रेसलेट, 1.34 लाख रुपये की अंगूठी, 7.43 लाख रुपये का सोने का मंगलसूत्र और 3.62 लाख रुपये की सोने की चेन शामिल है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। फिलहाल हर्षिदा शेट्टी को आगे की पूछताछ के लिए निकोल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं फरार आरोपी मयूर माली की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
आखिरकार दीदी पकड़ी गईं.
ये हर्षिदा शेट्टी है. ये अहमदाबाद की एक ज्वैलरी की दुकान में काम करती थी. मौक़ा पाकर हर्षिता ने दुकान से 1.66 करोड़ के सोने के गहने चुराए और भाग निकलीं.
हर्षिता भूल गई थीं कि दुकान में CCTV लगा है. CCTV फुटेज में हर्षिता चोरी करती देखी गई. हर्षिदा सोने… pic.twitter.com/szS2Q7IJF5
— Priya singh (@priyarajputlive) May 19, 2026
मिर्जापुर के ‘जिम जिहाद’ मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ ‘गैंगस्टर’ कानून के तहत मुकदमा दर्ज
जारी रहेगा सपा-कांग्रेस गठबंधन, सीटों पर नहीं जीत पर होगा फोकस : अखिलेश
सपा प्रवक्ता भाटी के खिलाफ एक और प्राथमिकी दर्ज
बुनियादी ढांचा क्षेत्र की वजह से बढ़ रही है इस्पात, लौह अयस्क की मांग : प्रमोद सावंत
उप्र : शराब पीने के बाद कहा-सुनी के दौरान हुई गोलीबारी में युवक की मौत
झारखंड : पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़